नोएडा: घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी का सामान, नकदी और बाइक बरामद

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

नोएडा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्टील की टोटियां, विभिन्न मामलों से संबंधित 20,570 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपी नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 के पास से फिरोज उर्फ बब्लू और आशीष को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सेक्टर-19 स्थित एक मकान से चोरी की गई स्टील की टोटियां बरामद हुईं। इसके अलावा थाना सेक्टर-24 और थाना सेक्टर-39 में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित कुल 20,570 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जो दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, जिनमें प्लास नुमा कटर, टोटी तोड़ने वाला लोहे का रिंच, लोहे का कटर, सब्बल, छैनी तथा दो अवैध चाकू शामिल हैं, भी बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल और लैपटॉप बेचकर मिले रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इन घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-39 में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी फिरोज उर्फ बब्लू मूल रूप से बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-93, नोएडा में रहकर ओला-उबर टैक्सी चलाता है। उसकी शिक्षा कक्षा तीन तक है। दूसरा आरोपी आशीष मूल रूप से बरेली का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के छलेरा गांव में रहकर टैक्सी चालक का कार्य करता है। वह स्नातक शिक्षित है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, अवैध हथियार रखने, लूट, चोरी का माल रखने तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज के खिलाफ वर्ष 2016 से लेकर अब तक अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आशीष के खिलाफ भी वर्ष 2022 से लगातार चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अन्य किन-किन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य लंबित चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

पीकेटीडीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा ओरिएंटेशन पर भाजपा विधायकों ने जताई खुशी

  रूपा गांगुली ने की डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा लगाने की मांग मुख्य बिंदु: भाजपा विधायकों ने विधानसभा ओरिएंटेशन कार्यक्रम को सराहा रूपा गांगुली ने डॉ....

Chakulia News: जंगली हाथियों का फिर हमला, बालाजी साबुन फैक्ट्री की दीवार तोड़कर मचाया उत्पात, दो साल में करोड़ों का नुकसान

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात हाथियों...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में सजेगा योग का मंच, 4 जुलाई को होगी 26वीं पूर्वी सिंहभूम जिला योग चैंपियनशिप, जानें पूरा शेड्यूल

मुख्य बातें: ​आयोजन: 26वीं पूर्वी सिंहभूम जिला योग चैंपियनशिप (26th East Singhbhum District Yoga Championship) ​तारीख और समय: शुक्रवार, 4 जुलाई 2025, सुबह 7:00 बजे से ​स्थान: मोतीलाल नेहरू पब्लिक...

गम्हरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बच्चों को पोलियो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत