August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Cyclothon 2026: HIV/AIDS जागरूकता के लिए 5 जुलाई को 22 किमी साइक्लोथोन, विजेताओं को ₹11 हजार तक का पुरस्कार

Jamshedpur Cyclothon 2026: HIV/AIDS जागरूकता के लिए 5 जुलाई को 22 किमी साइक्लोथोन, विजेताओं को ₹11 हजार तक का पुरस्कार

जमशेदपुर: युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से रविवार, 5 जुलाई 2026 को जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन (साइकिल रैली) का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन शहर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर आदित्यपुर टोल ब्रिज तक जाएगा और वहीं से वापस जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर संपन्न होगा।

प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 9,000 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

झारखंड राज्य युवा आयोग ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे आयोजन के पोस्टर पर उपलब्ध QR कोड के माध्यम से समय रहते अपना पंजीकरण कर लें, ताकि प्रतियोगिता में भाग लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने राज्य के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस साइक्लोथोन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि युवाओं के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है।

आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 7764927719 पर संपर्क कर सकते हैं।

युवा आयोग ने जमशेदपुर के युवाओं से इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading