West Singhbhum Malaria Tragedy: चार दिन में सेरेब्रल मलेरिया से दो सगी बहनों की मौत, पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •
  • *दुखी पिता बोले-अब तीसरी बेटी को अस्पताल ले जाने तक के लिए नहीं हैं पैसे
  • *ग्रामीणों की शिकायत-न मच्छड़दानी बंटे और न ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड की तर्ज पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के हरिना पंचायत अंतर्गत कंदर गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। से

रेब्रल मलेरिया ने एक ही परिवार की दो मासूम बेटियों की चार दिनों के भीतर जान ले ली। इस घटना ने न केवल पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है, बल्कि मलेरिया प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और रोकथाम के उपायों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोमवार सुबह महज एक वर्ष की खुशबू सरदार ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले चार दिनों से सेरेब्रल मलेरिया से जूझ रही थी।

इससे पहले उसकी आठ वर्षीय बड़ी बहन सुबोला सरदार की भी इसी बीमारी से मौत हो चुकी थी।

एक ही परिवार की दो बेटियों की लगातार मौत से पिता महावीर सरदार और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। दुखद बात यह है कि परिवार की तीसरी बेटी भी तेज बुखार से पीड़ित बताई जा रही है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

आर्थिक रूप से बेहद कमजोर महावीर सरदार के सामने अब अपनी छोटी बेटी के अंतिम संस्कार और तीसरी बेटी के इलाज के बीच कठिन परिस्थिति खड़ी हो गई है। लगातार दो बेटियों को खोने के बाद परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है।

दुखी पिता महावीर सरदार ने कहा, “चार दिनों में मेरी दो बेटियां चली गईं। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। तीसरी बेटी को अस्पताल ले जाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। अब मेरे पास सिर्फ आंसू हैं।”

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कंदर गांव लंबे समय से मलेरिया प्रभावित क्षेत्र रहा है और यहां हर वर्ष सेरेब्रल मलेरिया के मामले सामने आते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में नियमित रूप से मच्छरदानियों का वितरण नहीं किया गया और पेयजल स्रोतों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का भी पर्याप्त छिड़काव नहीं हुआ, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा।

मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. रजनी महाकुंड ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कंदर गांव में सेरेब्रल मलेरिया की जांच और स्क्रीनिंग अभियान चला रही है।

उनके अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने बताया कि गांव में नियमित स्वास्थ्य सर्वे, स्क्रीनिंग कैंप और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जा सके।

चार दिनों के भीतर दो मासूम बहनों की मौत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी रोकथाम, समय पर उपचार, मजबूत स्वास्थ्य निगरानी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

कंदर गांव की यह त्रासदी उन परिवारों की पीड़ा को उजागर करती है, जो आज भी रोकी जा सकने वाली बीमारियों के कारण अपनों को खोने के लिए मजबूर हैं।

प्रशासन की ओर से अब तक कोई कारगर और एहतियाती उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: अब एक ‘फुलप्रूफ’ प्रोफेशनल प्रबंधन की दरकार

रविंद्र नाथ चौबे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे...

Patamda Tragedy: आम तोड़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर थाना क्षेत्र के हुड़ूम्बिल गांव में रविवार शाम आम तोड़ने के दौरान एक व्यक्ति...

अभिमत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: अब एक ‘फुलप्रूफ’ प्रोफेशनल प्रबंधन की दरकार

रविंद्र नाथ चौबे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे...

चंपत राय का इस्तीफा: सवाल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, भरोसे का भी है

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद उठे कई सवाल, लेखक ने जताई अपनी राय संजय कुमार अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट...

संपादक की पसंद

चतरा में रंजिश के चलते मोहर्रम जुलूस में युवक की हत्या

बचाने पहुंचे चाचा को भी चाकू से किया गंभीर जख्मी, हजारीबाग में इलाज जारी मुख्य बिंदु: चतरा के गोड़हाई गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान...

कोलकाता पुलिस ने रंगदारी और छेड़छाड़ के आरोपी तृणमूल के पूर्व पार्षद को किया गिरफ्तार

केएमसी के एक और टीएमसी पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती गिरफ्तार मुख्य बिंदु: कोलकाता पुलिस ने टीएमसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत