परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर । जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगझरी फाटक के समीप शनिवार देर रात एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान देव कुमार शर्मा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। परिवार में उनके पति के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। हालांकि, परिवार की ओर से उनकी बीमारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

सोपोडेरा के निवासी मृतका के भाई बबलू कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उनके बहनोई का फोन आया, जिसमें सोनी देवी द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी बहन का किसी प्रकार का कोई चिकित्सकीय उपचार नहीं चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में सामान्य घरेलू विवाद होते रहते थे, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संदेहास्पद बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन पुलिस जांच की मांग की है।

मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इस कारण घटना के वास्तविक कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर ही लगाया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर संभावित दिशा में जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur DD Bar Stabbing Case: हिमांशु सिंह की मौत को लेकर रीगल गोलचक्कर जाम, शहर में तनाव

कई वाहन चालकों को हुई परेशानी, घंटों जाम में फंसे रहे लोग टीएमएच परिसर में उमड़ी भारी भीड़, पुलिस के खिलाफ दिखा आक्रोश प्रदर्शनकारियों ने हत्या...

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा, IMF स्पीड एंड लीड कप 2026 में जीते 15 पदक

जमशेदपुर: टीएसएएफ (TSAF) क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) स्पीड एंड लीड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन...

अभिमत

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: अब एक ‘फुलप्रूफ’ प्रोफेशनल प्रबंधन की दरकार

रविंद्र नाथ चौबे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान का समापन, मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली से दिया गया बड़ा संदेश

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान के साथ मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक...

इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश थी: वीएचपी

संदेशखाली जैसे मामलों की फाइल खुलने का वीएचपी ने किया स्वागत मुख्य बिंदु: वीएचपी प्रवक्ता श्रीराज नायर बोले- इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र पर बड़ा कलंक हुसैन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत