September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 35 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 35 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड के 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामजोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबीरा की टीम विजेता बनी। अंडर-18 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) गम्हरिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-12 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालडीह, गम्हरिया-1 की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-12 बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुग्धा की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमें आगामी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गम्हरिया प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दण्पात, बीपीओ रुकमणी हांसदा, संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों और अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दर्शकों ने खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना की।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading