September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर में टाटा-कांड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर घायल; TMH में चल रहा इलाज

आदित्यपुर में टाटा-कांड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर घायल; TMH में चल रहा इलाज

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मार्ग पर रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के पास मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान माणिक कपरी और बिदेश मंडल के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें सड़क से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार ने 100 नंबर पर डायल कर गम्हरिया थाना पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। गम्हरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading