September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur News: SIR-2026 के लिए BLO और वॉलंटियर्स को मिला प्रशिक्षण, 30 जून से घर-घर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

Jamshedpur News: SIR-2026 के लिए BLO और वॉलंटियर्स को मिला प्रशिक्षण, 30 जून से घर-घर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) और वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को पारदर्शिता, समन्वय और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत सोमवार को रविन्द्र भवन सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) तथा मतदाता सहायता के लिए नामित वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया और सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर वॉलंटियर्स को संबंधित बीएलओ के साथ जोड़ा गया है। ये वॉलंटियर्स 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वॉलंटियर्स का प्रमुख दायित्व ऐसे मतदाताओं की पहचान और सत्यापन में सहयोग करना होगा, जिनका पता नहीं चल पा रहा है (अनट्रेस्ड मतदाता)। इसके अलावा वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी देंगे, पात्र नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराएंगे तथा क्षेत्र में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से बीएलओ को अवगत कराएंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र नागरिक, प्रवासी श्रमिक या अन्य योग्य मतदाता को SIR प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वॉलंटियर्स उसकी जानकारी संबंधित बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी तक पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

प्रशिक्षण के दौरान वॉलंटियर्स को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार व्यक्तियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा अन्य संवेदनशील मतदाताओं को प्राथमिकता देते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करें, जिससे उन्हें पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया, अनट्रेस्ड मतदाताओं की पहचान, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वॉलंटियर्स बीएलओ के कार्य में बेहतर सहयोग कर सकें।

अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ और वॉलंटियर्स से पारदर्शिता, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने भी प्रतिभागियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए कुशलतापूर्वक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर बल दिया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading