Jamshedpur Crime: साकची के शालीमार मार्केट में रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पुलिस के जाने के बाद पिस्टल लेकर लौटे बदमाश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई हिंसक वारदात से व्यापारियों में दहशत फैल गई। चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस के घटनास्थल से लौटने के कुछ ही देर बाद बदमाश पिस्टल लेकर फिर बाजार पहुंचे और दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

रंगदारी की मांग को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। होटल कलकत्तिया के सामने हुई इस वारदात के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक बाजार पहुंचे और एक पान दुकान से गुटखा व सिगरेट लेने के बाद दुकानदार से ₹500 की रंगदारी मांगने लगे। दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में मिनादुल हक, एमडी ताज और एमडी अब्दुल मस्जिद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस के लौटने के कुछ समय बाद ही आरोपी दोबारा बाजार में आ धमके।

इस बार उनके हाथ में पिस्टल थी। बदमाशों ने दुकानदारों को जान से मारने की धमकी दी और पूरे बाजार में दहशत फैलाकर मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शालीमार मार्केट के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि अपराधियों का पुलिस कार्रवाई के बाद दोबारा हथियार लेकर लौटना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बाजार में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल साकची थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह रंगदारी की मांग और उसके विरोध को माना जा रहा है।

हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पूरी पड़ताल के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

जमशेदपुर के एचआर लीडर भावुक गुप्ता की अनोखी किताब लॉन्च, फैंटेसी और पजल का अनूठा संगम ‘Nautica: The Sapphire Cube’

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एचआर प्रोफेशनल और लेखक भावुक गुप्ता ने बच्चों और किशोरों के लिए एक अनोखी फैंटेसी-पजल पुस्तक ‘Nautica: The Sapphire Cube’...

अभिमत

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: अब एक ‘फुलप्रूफ’ प्रोफेशनल प्रबंधन की दरकार

रविंद्र नाथ चौबे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे...

संपादक की पसंद

जम्मू-कश्मीर सरकार ने नकारे बैकडोर भर्ती के आरोप

  पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर एनसी मंत्रियों ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य बिंदु: सरकार ने कहा- सभी नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट और...

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत