Gamharia Protest: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में निकली आक्रोश रैली, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में रविवार को बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद हुई मौत के विरोध में स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों ने आक्रोश रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

समाजसेवी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में निकाली गई रैली गम्हरिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से शुरू होकर लाल बिल्डिंग चौक तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजसेवी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की और पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी की।

इस मौके पर अमित सिंहदेव, आशुतोष पांडे, जोगिंदर सिंह, अमरजीत यादव, पवन सिंह, चिंटू पांडे, सागर सिंह, रौशन कुमार, भारती जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी 26 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से मामला लगातार चर्चा में है और विभिन्न स्थानों पर निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

HC ने अभिषेक बनर्जी छापे पर पुलिस से हलफनामा मांगा

कालीघाट रोड स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन को लेकर चार सप्ताह की मियाद तय मुख्य बिंदु: कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य पुलिस को हलफनामा दाखिल...

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इस्कॉन जमशेदपुर में देव स्नान महोत्सव, 108 कलशों से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, अब 15 दिन रहेंगे अनवसर में

जमशेदपुर: आषाढ़ मास में आयोजित होने वाली विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों का शुभारंभ ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले देव स्नान महोत्सव...

अभिमत

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: अब एक ‘फुलप्रूफ’ प्रोफेशनल प्रबंधन की दरकार

रविंद्र नाथ चौबे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे...

संपादक की पसंद

Jamshedpur SIR 2026: फर्जी दस्तावेज बनवाने या तैयार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, उपायुक्त ने मतदाताओं को किया सतर्क

जमशेदपुर: झारखंड के विभिन्न जिलों से एसआईआर के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने की शिकायतें मिल रही हैं। सरकार ने भी सभी जिलों के...

सरायकेला में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: अफवाहों से रहें सावधान, हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की अफवाहें पूरी तरह भ्रामक : उपायुक्त सरायकेला : सरायकेला जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत