WEST SINGHBHUM : गुवा में खेत जोतते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल, नोवामुंडी रेफर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गुवा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में शनिवार देर शाम खेत जोतने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की त्वरित मदद से चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल की पहचान गंगदा गांव निवासी पातर चाम्पिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में पातर चाम्पिया ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद गुवा सेल अस्पताल को सूचना दी गई, जहां से एंबुलेंस पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

गुवा सेल अस्पताल में प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि दुर्घटना में उनकी छाती की हड्डी टूट गई है। गंभीर चोट के कारण छाती के भीतर हवा भर जाने की भी पुष्टि हुई। उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी रेफर कर दिया।

फिलहाल पातर चाम्पिया का इलाज टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी में चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर मिली सहायता के कारण घायल को बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे समय पर उपचार शुरू हो सका।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में लॉन्च हुआ ‘टीएमएल स्पर्श’ डिजिटल सिस्टम, मरीजों को मिलेगी तेज और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के प्रमुख अस्पतालों में शामिल टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और अधिक मरीज-अनुकूल बनाने की...

गम्हरिया बाजार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण पर बनी सहमति

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। झामुमो नेता एवं सिंहभूम सांसद...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झारखंड में खुशी की लहर

झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने सम्मान का स्वागत किया, भारत रत्न की मांग दोहराई मुख्य बिंदु: शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा ...

टाटा वर्कर्स यूनियन का वेतन समझौता: ढाई दशक में पहली बार फीका पड़ा जश्न

टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील के नए वेतन समझौते के बाद पहली बार जश्न की जगह सन्नाटा दिखा। एरियर, ESS और TPR से जुड़े प्रावधानों पर कर्मचारियों में असंतोष सामने आया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत