बोड़ाम में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा नौवीं का छात्र, स्कूल परिसर में दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से 15 वर्षीय छात्र साहिल बास्के गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद वह करीब दो घंटे तक स्कूल परिसर में घायल अवस्था में पड़ा रहा।मौके पर उसकी मदद करने वाला कोई मौजूद नहीं था।

जानकारी के अनुसार, साहिल बास्के हलूदबनी निवासी फुदान बास्के का पुत्र है और साकची स्थित पीपुल्स एकेडमी, बाराद्वारी में कक्षा नौवीं का छात्र है।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से घर लौटने के बाद वह लगभग 2 बजे अकेले आम तोड़ने के लिए हलूदबनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर पहुंचा था।

इसी दौरान आम तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। अकेले होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन स्कूल परिसर पहुंचे, जहां साहिल गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला।

परिजनों ने बताया कि गिरने से साहिल के सीने और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल होने के बाद उसने खून की उल्टी भी की, जिससे उसकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई।

इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद परिवार के सदस्य काफी चिंतित हैं और साहिल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल उसकी स्थित स्थिर बताई जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जेवियर स्कूल गम्हरिया में पर्यावरण दिवस समारोह पर छात्रों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला स्थित जेवियर स्कूल, गम्हरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस समारोह को बच्चों ने यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने...

शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, झारखंड ने इस ऐतिहासिक सम्मान का मनाया जश्न

गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में सब्जी विक्रेता की ईमानदारी ने लोगों का जीत दिल, महिला डॉक्टर गायब सोने का गहना लौटा

जमशेदपुर। साकची स्थित बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता की ईमानदारी ने लोगों का दिल जीत लिया। जिस महिला...

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत