जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क पर अनुशासन बनाए रखना था।
इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहन चालकों का चालान काटा। साथ ही वाहन मालिकों को यातायात बाधित न करने की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के तहत वाहनों में किए गए अवैध मॉडिफिकेशन की भी जांच की गई। पुलिस ने कई कारों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटवाई और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा तथा कानूनी नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, कानून-व्यवस्था मजबूत हो और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके।

