फेक एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। शनिवार को राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बावजूद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में इससे पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और कुछ मामलों में जातीय आधार पर कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं। उन्होंने गायघाट और मधुबनी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है और जनता न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार टेंडर माफिया रिशु श्री प्रकरण से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि यह मामला 20 से 25 हजार करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है और इसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की आशंका है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आवास और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को उछालकर मूल प्रश्नों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध, शराब माफियाओं की सक्रियता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है और संरक्षण की संस्कृति विकसित हो गई है।

उन्होंने कोचिंग संस्थानों से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र से अनुशंसा करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को पर्याप्त परिवहन सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तेजस्वी यादव ने राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महिलाओं से जुड़े वादों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के बुनियादी मुद्दों पर जवाब देना चाहिए और गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

एमएनपीएमएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोड्डा में मुखिया पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बोलेरो जब्त

रांची, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में 18 जून को पोडै़याहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत पर फायरिंग...

प्रधानमंत्री मोदी किसानों को सशक्त, समर्थ स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है: राजकुमार चाहर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न, दोनों खेमों ने जताया जीत का भरोसा

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद...

देश की प्रथम नागरिक को जन्मदिन की बधाई, पीएम मोदी बोले- राष्ट्रपति मुर्मु का जीवन साहस और जनसेवा की प्रेरक मिसाल

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत