राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हैं। संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा और हर नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करती रहती है। उनका मार्गदर्शन और समर्पण भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों और समावेशी विकास को मजबूत करने में योगदान दे। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और देश की सेवा में उनके लंबे जीवन की कामना करते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। परमपिता परमात्मा आपको आरोग्य, अपार ऊर्जा, आत्मिक शांति एवं आनंदमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें, मेरी यही कामना है।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन-सेवा के प्रति उनका समर्पण देश को लगातार प्रेरित करता है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में उनके लंबे कार्यकाल की कामना करता हूं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख स्टालिन ने एक्स पोस्ट में बधाई संदेश देते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक साधारण शुरुआत से भारत की राष्ट्रपति बनने तक का आपका सफर देश भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। आपका सार्वजनिक जीवन विनम्रता, दृढ़ता और शांत शक्ति का प्रतीक रहा है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

डीकेएमवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के डिमना लेक में एनडीआरएफ का रेस्क्यू प्रशिक्षण, 72 छात्र-छात्राएं सीख रहे बचाव अभियान की तकनीक

जमशेदपुर: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए शहर के डिमना लेकर एनडीआरएफ की ओर से छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मानसून के...

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत