September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

झारखंड के निरसा चापापुर ओसीपी में ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, ग्रामीणों ने बंद कराया खनन कार्य

झारखंड के निरसा चापापुर ओसीपी में ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, ग्रामीणों ने बंद कराया खनन कार्य

dhanbad news : जिले के निरसा स्थित चापापुर ओसीपी में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण शुक्रवार को गोपालगंज से बेनागोरिया जाने वाली ग्रामीण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। करीब 10 मीटर लंबी सड़क लगभग 5 फीट गहरी धंसने के साथ करीब 50 मीटर क्षेत्र प्रभावित हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और विरोध जताते हुए ओसीपी का खनन कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक धंसी हुई सड़क की मरम्मत नहीं होती और सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि चापापुर ओसीपी में लगातार की जा रही भारी ब्लास्टिंग के कारण पहले भी आसपास के कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं। अब सड़क धंसने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से दैनिक आवागमन प्रभावित हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने ओसीपी का संचालन कर रही रेड्डी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों की जान-माल खतरे में पड़ गई है।

उनका दावा है कि पहले ही यह तय किया गया था कि सड़क के किनारे ब्लास्टिंग नहीं की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद किए गए विस्फोटों के कारण सड़क धंस गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कंपनी को इस क्षेत्र में ब्लास्टिंग की अनुमति और एनओसी किस आधार पर दी गई।

वहीं समाजसेवी अंजलि पासवान ने ब्लास्टिंग के मानकों की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और धंसी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading