बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांस से लदे एक कंटेनर में बनाए गए गुप्त तहखाने से 350 से अधिक कार्टन विदेशी कैन बीयर बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले में कंटेनर के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि असम से विदेशी बीयर की एक बड़ी खेप मुजफ्फरपुर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर बोचहा थाना क्षेत्र से लेकर गायघाट के मैठी टोल प्लाजा तक सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली चौक के पास एक संदिग्ध कंटेनर को रोका गया।

चालक और सहचालक ने पूछताछ में बताया कि कंटेनर में केवल बांस लदा हुआ है। प्रारंभिक जांच में कंटेनर पूरी तरह बांस से भरा दिखाई दिया, लेकिन अधिकारियों को संदेह होने पर बांस के कुछ हिस्से हटाकर गहन तलाशी ली गई। इस दौरान बांस के पीछे एक गुप्त तहखाना मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी कैन बीयर छिपाकर रखी गई थी। उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद बीयर में किंगफिशर और ट्यूबर ब्रांड की कैन बीयर शामिल है। फिलहाल कार्टनों की अंतिम गणना की जा रही है, लेकिन संख्या 350 से अधिक होने की संभावना है।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार चालक अमित कुमार और सहचालक निक्की कुमार, दोनों करजा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कंटेनर असम से लाया गया था और शराब की खेप मुजफ्फरपुर में किसी स्थान पर उतारी जानी थी। हालांकि उन्हें डिलीवरी स्थल और मुख्य कारोबारी की जानकारी नहीं है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय स्थानीय नेटवर्क और माफियाओं की पहचान की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

एमएनपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली: ज्योति नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइकोट्रॉपिक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नशीले और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की ज्योति...

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

एनईईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

चक्रधरपुर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत