September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस जांच अभियान के दौरान एक टेंपो चालक के साथ कथित मारपीट के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना के विरोध में टेंपो चालक और उसके साथियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

जानकारी के अनुसार, पुलिस क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में एक टेंपो को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कागजातों की वैधता समाप्त पाई गई, जिसके बाद चालक से जुर्माना भरने को कहा गया।

टेंपो चालक का आरोप है कि वह ऑनलाइन माध्यम से जुर्माना जमा करने के लिए तैयार था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी नकद भुगतान की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। चालक का कहना है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में टेंपो चालक मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले विरोध और बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई तथा यातायात बहाल किया गया।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व भी टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगे थे। विधायक ने मामले की जांच की मांग की। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफा कार्रवाई हुई थी। वैसे इस मामले में जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि दोषी कौन है

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading