September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कदमा में रसोई गैस कनेक्शन लगाने के दौरान भड़की आग, कपाली निवासी दो मजदूर झुलसे

कदमा में रसोई गैस कनेक्शन लगाने के दौरान भड़की आग, कपाली निवासी दो मजदूर झुलसे

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के वर्कर्स फ्लैट में बुधवार को रसोई गैस कनेक्शन लगाने के दौरान अचानक आग भड़कने से दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

झुलसने वालों की पहचान कपाली निवासी गुलाम कादिर और सत्तार अंसारी के रूप में हुई है। दोनों मजदूर वर्कर्स फ्लैट के एक आवास में गैस पाइप कनेक्शन लगाने का काम कर रहे थे।

घायल सत्तार अंसारी ने बताया कि कनेक्शन लगाने के लिए दीवार में ड्रिल मशीन से छेद किया जा रहा था। इसी दौरान ड्रिलिंग से निकली चिंगारी गैस पाइप से हो रहे रिसाव के संपर्क में आ गई। चिंगारी के संपर्क में आते ही आग भड़क उठी और दोनों मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एमजीएम अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। एक मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल: कदमा वर्कर्स फ्लैट, जमशेदपुर। घायल मजदूर: कपाली निवासी गुलाम कादिर और सत्तार अंसारी।अस्पताल: दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने के बाद गैस कंपनी के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने जानकारी ली। यह जानने का प्रयास किया गया कि गलती कहां हुई। बाद में गैस कंपनी के अधिकारी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वहां दोनों घायलों की जानकारी ली।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading