बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में जहां राज्य में विभिन्न पर्यटक स्थलों के मध्य पर्यटकों के त्वरित एवं सुगम भ्रमण के लिए मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 की स्वीकृति दी गई, वहीं सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना और पर्यटकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना एवं इससे संबंधित दिशा-निर्देश के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई इस बैठक में कुल 29 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। बैठक में वैशाली में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के संचालन और प्रबंधन के लिए समिति गठन को मंजूरी दी गई है। इसके लिए सोसायटी का निबंधन भी कराया गया है। इससे इस परिसर को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाया जा सकेगा।

इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग में आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) पद की भर्ती नियमावली में बदलाव को मंजूरी दी गई है। अब इस पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल कर दी गई है, वहीं प्रोबेशन अवधि भी दो साल से घटाकर एक साल कर दी गई है। इस फैसले से इंटर पास युवा कम उम्र में ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बिहार कैबिनेट का बड़ा निर्णय बिहार सरकार ने बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति 2023 में संशोधन कर दिया है। अब उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कई ग्रेड में नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी कर लिया गया है।

बिहार सरकार ने सोन, किऊल, फल्गु, मोरहर और चानन नदी में बालू की उपलब्धता का अध्ययन कराने का फैसला किया है। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में 2.32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि बारिश के बाद नदियों में कितनी नई बालू जमा हुई है और आगे खनन की अनुमति कैसे दी जाएगी।

बैठक में मधुबनी न्यायमंडल के अधीन बेनीपट्टी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का एक पद सृजित करने की स्वीकृति का निर्णय भी राज्य सरकार ने लिया है।

एमएनपीएएमटी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची: रिम्स-2 के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का मार्च, मुख्यमंत्री आवास से पहले पुलिस ने रोका

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एव हॉस्पिटल ‘रिम्स-2’ के लिए शुरू किए गए निर्माण...

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत