हमने एक मस्जिद खोई, अब दूसरी और तीसरी नहीं खो सकते : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

बरेली, 17 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचक रामभद्राचार्य के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमने एक मस्जिद खोई, अब दूसरी और तीसरी नहीं खो सकते हैं।

बरेली में आईएएनएस से बात करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि कथावाचक रामभद्राचार्य कह रहे हैं कि हम मथुरा, काशी और संभल लेकर रहेंगे। यह उनका ख्वाब और ख्याल है। ख्वाब-ख्याल जमीन पर नहीं उतरते। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि भारत के मुसलमानों ने सीने पर पत्थर रखकर बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि के हवाले कर दी। हमने एक मस्जिद को खोया है, अब दूसरी और तीसरी नहीं खो सकते हैं।

एक वायरल वीडियो पर बरेलवी ने कहा कि सिद्धार्थनगर में एक मुसलमान को भंडारे का खाना खिलाया और यह कहते हुए कि तुम्हें ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना होगा। फिर खाना देने से पहले ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाए गए। यह भाईचारा नहीं है। यह कौमी एकता नहीं है। यह नफरत को बढ़ावा देना है और मोहब्बत के पैमाने को तोड़ना है। यह पूरे भारत के लोगों को दिखाने की कोशिश है कि किस तरीके से मुसलमानों को जलील करके उन्हें भंडारा खिलाया जाता है और किस तरीके से उन्हें रुसवा करके ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाए जाते हैं। इस तरह के लोग फिरकापरस्ती को बढ़ावा देते हैं। उनकी सोच और विचारधारा सांप्रदायिकता वाली है। मैं मुसलमानों से कहूंगा कि इस तरह के आयोजनों में कतई न जाएं।

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व नेता के. अन्नामलाई के उत्तर भारतीय प्रवासियों पर दिए गए बयान पर बरेलवी ने कहा कि अपराध, अपराध है, चाहे तमिलनाडु में किया जाए या यूपी-बिहार में किया जाए। जो अपराधी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, उसे अपराधी की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। कानून में जो भी सजाएं निर्धारित हैं, वे सभी उसे दी जानी चाहिए, चाहे वह केरल, तमिलनाडु, बिहार, बंगाल या कहीं का रहने वाला हो। अन्नामलाई जो कह रहे हैं, वह उत्तर भारतीयों को टारगेट करके कह रहे हैं। वह कहना चाहते हैं कि उत्तर भारतीय, यानी यूपी, बिहार, बंगाल के लोग अपराधी हैं, बाकि केरल, तमिलनाडु में रहने वाले जो लोग हैं, वह उज्ज्वल हैं। ऐसा नहीं है, वह ऐसा कहकर उत्तर भारतीयों का अपमान कर रहे हैं जिसे उत्तर भारतीय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डीकेएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर देश के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता,...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले से आक्रोशित भाजपा नेता, संजय सेठ बोले- ‘ये बड़ी साजिश, बिना देरी हो कार्रवाई’

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला हुआ है। नकाबपोश लोगों ने देर रात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत