ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का तीखा तंज, बोले- ‘न पार्टी बची, न पार्टी ऑफिस’

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी द्वारा हॉकर्स को हटाए जाने के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी की स्थिति ऐसी हो गई है कि न उनके पास पार्टी बची है और न ही पार्टी कार्यालय।”

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी से सब कुछ छिन गया है। अब हॉकर्स के मुद्दे को लेकर कुछ करने और सुर्खियों में बने रहने की यह उनकी आखिरी कोशिश है।

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच संभावित बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा, “लोकसभा और विधानसभा की कार्यवाही तय नियमों के अनुसार चलती है और इसमें स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्पीकर को आवश्यकता पड़ने पर किसी भी सदस्य को बुलाने का अधिकार है।”

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से जुड़े विवाद पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। दिलीप घोष ने कहा कि मेसी जैसे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया और लोगों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए गए, लेकिन उन्हें मेसी को देखने तक का अवसर नहीं मिला, उससे बंगाल की छवि को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मेसी के कार्यालय से एक ई-मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह इस मामले में किसी भी तरह से शामिल नहीं थे। उनके साथ केवल एक समझौता हुआ था।

ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के मुद्दे पर दिलीप घोष ने कहा कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री थीं, तब वे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की तैनाती से जुड़े फैसले लेती थीं। अब सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “अगर सुरक्षा में बदलाव हुआ है तो इतना हंगामा करने की क्या जरूरत है। हां, अगर उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए तो यह अलग बात है।”

उन्होंने आगे कहा कि बुधवार शाम के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पुलिस सुरक्षा तैनात नहीं है और वहां स्थित पुलिस चौकी भी पूरी तरह खाली कर दी गई है।

वीकेयूएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, बैद्यनाथ राम की जीत तय, दूसरी सीट पर प्रणव झा और परिमल नथवानी में कांटे की टक्कर

रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार हैं—झामुमो के बैद्यनाथ राम,...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत