रांची : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत योगेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य के शहरी प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आदित्यपुर की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह का स्थानांतरण निर्वाचन विभाग में किया गया है।
इसके अलावा अमित कुमार को आदित्यपुर नगर निगम का अतिरिक्त नगर आयुक्त, पंकज कुमार को हजारीबाग नगर निगम का अतिरिक्त नगर आयुक्त तथा संजय कुमार को मेदिनीनगर नगर निगम का अतिरिक्त नगर आयुक्त बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित अधिकारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे।
यह तबादला एवं पदस्थापन आदेश शहरी विकास, राजस्व, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा जिला प्रशासन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को प्रभावित करता है। राज्यव्यापी प्रशासनिक फेरबदल के तहत नगर निगमों, जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन विभाग में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पदाधिकारी- कहां हुई पदस्थापना
मुकेश मछुआ : एडीएम, विधि व्यवस्था, जमशेदपुर
विजय वर्मा : मानगो नगर निगम, उप नगर आयुक्त
राजीव मिश्रा : मानगो नगर निगम, उप नगर आयुक्त
एजाज अहमद : आदित्यपुर नगर निगम, नगर आयुक्त
अमित कुमार : आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त
अजय कुमार तिर्की – एसओआर, रांची
अब्दुशसमत – उप नगर आयुक्त, गिरिडीह
विजय सिंह बिरूआ – नगर आयुक्त, गिरिडीह
विनोद कुमार – अपर नगर आयुक्त, मेदिनीनगर
प्रदीप कुमार – अपर नगर आयुक्त, हजारीबाग
सौरभ प्रसाद – जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गढ़वा
कुमुदनी टुटू – उप निर्वाचन पदाधिकारी
ललन कुमार – उप निर्वाचन पदाधिकारी
रविंद्र गगराई – आयुक्त के सचिव, रांची प्रमंडल
रोहित सिन्हा – आयुक्त के सचिव, पलामू प्रमंडल
रजनीश कुमार – अपर नगर आयुक्त, देवघर
प्रशांत कुमार लायक – उप निर्वाचन पदाधिकारी
लक्ष्मी नारायण किशोर – उप निर्वाचन पदाधिकारी
राकेश कुमार – उप सचिव, लोक सेवा आयोग
अरविंद कुमार ओझा – एडीएम, विधि व्यवस्था, धनबाद
रतन कुमार सिंह – एसओआर, धनबाद
विजय कुमार सोनी – उप निर्वाचन पदाधिकारी
प्रदीप कुमार शुक्ला – अपर समाहर्ता, धनबाद
राजेश कुमार – निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन, जमशेदपुर
मनीषा वत्स – उप निर्वाचन पदाधिकारी
सागरी बराल – उप निर्वाचन पदाधिकारी
केवल कृष्ण अग्रवाल – प्रशासी पदाधिकारी, एनआरएचएम, नामकुम
कौशल कुमार – एसडीओ, दुमका
विजय कुमार – अपर समाहर्ता, साहेबगंज
पारूल सिंह – उप निर्वाचन पदाधिकारी
गुंजन कुमारी सिन्हा – उप निर्वाचन पदाधिकारी
रवि प्रकाश – आयुक्त के सचिव, दुमका
पायल राज – उप निर्वाचन पदाधिकारी
सुधीर कुमार – उप नरीक्षा नियंत्रक, जेपीएससी
संजय कुमार – उप निर्वाचन पदाधिकारी
विपिन कुमार दुबे – उप निर्वाचन पादधिकारी
मुजाहिद अंसारी – उप निर्वाचन पदाधिकारी
कयूम अंसारी – उप निर्वाचन पदाधिकारी
रविंद्र कुमार – उप निर्वाचन पदाधिकारी
राजेश डुंगडुंग – जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जमशेदपुर
संजय पांडेय – एसडीओ, मेदिनीनगर
रविशंकर – जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका
कुमार मयंक भूषण – एसडीओ, गढ़वा
राकेश कुमार श्रीवास्तव – बीडीओ, रातू, रांची
गुलजार अंजुम – बीडीओ, अड़की, खूंटी
अभिषेक कुमार – बीडीओ सह सीओ, आनंदपुर, चाईबासा
कुमुद कुमार झा – उप निर्वाचन पदाधिकारी
विजय कुमार-एक – बीडीओ सह सीओ, सतबरवा, पलामू
सुशांत कुमार मुखर्जी – जिला पंचायती राज पदाधिकारी, धनबाद
मो असलम – बीडीओ सह सीओ, संगमा, गढ़वा
आशीष कुमार मंडल – सीओ, उधवा, साहेबगंज
समीर कच्छप – सीओ, रनिया, खूंटी
राजीव कुमार मिश्र – उप नगर आयुक्त, मानगो, जमशेदपुर
प्रवीण कुमार सिंह – बीडीओ सह सीओ, बड़डीहा, गढ़वा
आशीष कुमार – सीओ, पाटन, पलामू
मधुश्री मिश्रा – बीडीओ, विष्णुगढ़, हजारीबाग
हरीशचंद्र मुंडा – बीडीओ सह सीओ, तरहसी, पलामू
अमित कुमार श्रीवास्तव – बीडीओ सह सीओ, सरायकेला
सुमन कुमार सौरभ – बीडीओ सह सीओ, बरकट्ठा, हजारीबाग
अरविंद देवाशीष टोप्पो – बीडीओ सह सीओ, बिशुनपुर, गुमला
शफी आलम – सीओ, बेंगाबाद, गिरिडीह
सत्यम कुमार – सीओ, चैनपुर, गुमला
प्रताप मिंज – बीडीओ सह सीओ, डंडा, गढ़वा
अनिल कुमार मिंज – बीडीओ, तमाड़, रांची
एजाज हुसैन अंसारी – बीडीओ, करमाटांड, जामताड़ा
अनंत कुमार झा – सीओ, इचाक, हजारीबाग
पार्थ नंदन – बीडीओ सह सीओ, पालाजोरी, देवघर
अमित कुमार झा – सीओ, टाटीझरिया, हजारीबाग
सुदिप्त राज – सीओ, अरगोड़ा, रांची
रविंद्र कुमार ठाकुर – कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर
अंजली मेहता – बीडीओ सह सीओ, पड़वा, पलामू
नुपुर कुमारी – बीडीओ, तोपचांची, धनबाद
हरिनाथ महतो – बीडीओ, दुमका सदर, दुमका
धीरेंद्र टुटी – बीडीओ सह सीओ, इटकी, रांची
ओम प्रकाश बड़ाईक – सीओ, गांडेय, गिरिडीह
आमिर हमजा – कार्यपालक दंडाधिकारी, सिमडेगा
ओम प्रियदर्शी गुप्ता – सीओ, गढ़वा सदर, गढ़वा
अनुरंजन झा – बीडीओ, धुड़की, गढ़वा
कमलेश कुमार दास – बीडीओ, नारायणपुर, जामताड़ा
मो हुसैन – कार्यपालक दंडाधिकारी, गढ़वा
विपिन चंद्र विश्वास – सीओ, केरेडारी, हजारीबाग
अंबिका कुमारी – बीडीओ, जगन्नाथपुर, चाईबासा
राजीव कुमार – बीडीओ, बड़गड़, गढ़वा
पवन कुमार – सीओ, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़
रविकांत शर्मा – बीडीओ सह सीओ, अल्बर्ट एक्क, गुमला
मरवाड़ी साहू – बीडीओ, रामगढ़
धर्मेंद्र कुमार दुबे – सीओ, धनबाद
यशवंत कुमार सिन्हा – सीओ, गोविंदपुर, धनबाद
