एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा।

बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शंकोसाई ने बगानशाही इलेवन को 13 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अर्नव को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार समाजसेवी डॉ. अफरोज ने प्रदान किया।

टूर्नामेंट में अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिला।

आयोजकों ने बताया कि 22 जून को फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में तीनों आयु वर्गों के विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व रणजी क्रिकेटर राजकुमार यादव और मनोज यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यूपी चुनाव से पूर्व राम कृपाल यादव का बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है बड़ी टूट

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र...

निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, आठ माह पुरानी गाड़ी जलकर खाक

Dhanbad news : धनबाद के निरसा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो में...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत