पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

जमशेदपुर/रांची : पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और हावड़ा के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से परीक्षा देने जाने वाले उम्मीदवारों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

रेलवे ने अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी पहले से प्राप्त करने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने तथा परीक्षार्थियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची-हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी और 13 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल होंगे।

रांची से रात 9:30 बजे होगी रवाना

अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 08616 रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल 14 जून (शनिवार रात) को रांची स्टेशन से रात 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह हावड़ा पहुंचेगी।

हावड़ा से रविवार रात 8:45 बजे चलेगी वापसी ट्रेन

वापसी में ट्रेन संख्या 08615 हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल 14 जून (रविवार) की रात 8:45 बजे हावड़ा से रवाना होगी और 15 जून (सोमवार) की सुबह 5:15 बजे रांची पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मूरी, झालदा, बोकारो स्टील सिटी, भोजूडीह, आद्रा, बांकुड़ा, विष्णुपुर, मिदनापुर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत ‘प्लैनेट परेड’, जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से...

SARAIKELA KHARSAWAN : डॉ. अमरजीत सिंह डांडवाल बने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को गम्हरिया गुरुद्वारा परिसर में हुई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत