गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर में सीआईडी की तलाशी और मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर टिप्पणी की।

दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीता और सरकार बनाई थी, हालांकि वास्तविक रूप से कोई काम नहीं हुआ। ममता बनर्जी के सरकार में इसके लिए प्रयास भी नहीं हुआ। हमारी सरकार ने दोनों योजनाओं को लेकर सर्वे शुरू किया है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर निर्णय लेकर काम शुरू कराया जाएगा।”

दीघा में जगन्नाथ मंदिर अब ‘धाम’ नहीं रहा। इस पर दिलीप घोष ने कहा, “दीघा में बना जगन्नाथ मंदिर सरकार ने एक सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर बनाया है। सरकार ने इस पर पैसा खर्च किया है, तो यह ‘धाम’ कैसे बन जाएगा? यह सांस्कृतिक केंद्र ही रहेगा। ओडिशा के लोग तो पहले से ही कह रहे हैं कि असली धाम जगन्नाथ धाम है। वहां एक ही भगवान हैं, तो उन्होंने यहां धाम कैसे बना दिया? खैर, उन्होंने इसे एक नाम दे दिया है। कोई भावनात्मक काम नहीं किया गया है। इसलिए इसे सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर ही दिखाया जाएगा।”

मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “टीएमसी के सारे ऑफिस और नेताओं के घर हथियारों को रखने का अड्डा बन चुके थे। यहां गैर-कानूनी काम हो रहे थे, महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव, जुए का अड्डा चलाना, शराब का अड्डा चलता था। इसलिए ऑफिस तोड़े गए। जब भी कोई शिकायत आएगी, पुलिस उसकी जांच करेगी।”

घोष ने कहा, “टीएमसी हर स्तर पर टूट रही है। लोग वहां से भागना चाहते हैं। उस पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है, कोई संविधान नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है।”

कल्याण बनर्जी से जुड़ा सवाल पूछने पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कल्याण बनर्जी का नेता कौन है? वह किसकी बात मानते हैं? उनकी पार्टी के सभी सदस्य उनके खिलाफ हैं। सब जानते हैं कि उन्होंने अपनी महिला सहयोगियों के साथ कैसा बुरा बर्ताव किया। उस व्यक्ति के बारे में क्या बात की जाए?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर दिलीप घोष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ जवाहर लाल नेहरू का नहीं, बल्कि विकास का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरी दुनिया में मोदी सरकार मॉडल की चर्चा होती है। दुनिया हमारी सरकार के बारे में अध्ययन कर रही है और हमारे स्लोगन को कॉपी कर रही है। समस्या का हल निकालने के लिए दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बहुत आगे ले गए हैं, जिससे जनता खुश है।”

ओपीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईवीएम आगजनी विवाद पर आरपी सिंह की सलाह, बोले- यह दुर्घटना है, राजनीति न करें

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आर.पी. सिंह ने पश्चिम बंगाल के अलीपुर में एक सरकारी इमारत में आग लगने और कथित तौर पर लगभग...

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडी अलायंस में एकता नहीं, जनता का विश्वास लगातार हो रहा कम : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में...

जमशेदपुर में 13 जून को होगा ‘रिदम ऑफ लाइफ’ कॉन्सर्ट

जमशेदपुर में 13 जून को वेस्टर्न म्यूजिक क्लासेज का वार्षिक कॉन्सर्ट ‘रिदम ऑफ लाइफ’ आयोजित होगा, जिसमें 80 से 100 विद्यार्थी वोकल और वाद्य प्रस्तुतियां देंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत