जनआंदोलनों की आड़ में साधे जा रहे राजनीतिक हित, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़के अशोक पंडित

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे वास्तविक न्याय की चिंता है या कुछ और राजनीतिक एजेंडा, यह देखने की जरूरत है। उनका मानना है कि जनआंदोलनों की आड़ में राजनीतिक हित साधे जा रहे हैं।

अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जितना ज्यादा वह इस पार्टी को देखते हैं, उतना ही इसके इरादों पर उनका शक बढ़ता जाता है। उन्होंने इसके पैटर्न को नजरअंदाज करना मुश्किल बताया और कहा कि वह सिर्फ सवाल उठा रहे हैं। पंडित ने 2010 के अन्ना हजारे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद सिस्टम के खिलाफ यह सबसे बड़ा जन आंदोलन था। पूरा देश एकजुट हुआ था। बदलाव की बड़ी उम्मीद जगी थी। अन्ना हजारे की अगुवाई में समाज सुधारकों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों का बड़ा समूह इकट्ठा हुआ था। उस आंदोलन से अरविंद केजरीवाल एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। लेकिन बाद में स्थिति बदल गई।

अशोक पंडित का आरोप है कि अन्ना हजारे के आंदोलन को केजरीवाल ने अपनी निजी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इस्तेमाल कर लिया। उन्होंने दावा किया कि जिसे नए भारत का चेहरा बताया गया, वही व्यक्ति बाद में शराब तस्करी के मामले में फंस गए और जेल भी गए।

उन्होंने पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक स्कैंडल बेहद निंदनीय है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) अपने राजनीतिक एजेंडे के कारण असली मुद्दों को छोटा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन के कई प्रमुख चेहरों का ट्रैक रिकॉर्ड संदिग्ध है। एक प्रमुख आवाज ने उमर खालिद की तारीफ की है, जबकि सोनम वांगचुक जैसे अन्य लोग भी जांच के दायरे में रहे हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन अब आम नागरिकों के विद्रोह से ज्यादा “टुकड़े-टुकड़े गैंग” के रीयूनियन जैसा लग रहा है।

अशोक पंडित ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल की राजनीतिक स्थिति का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि केजरीवाल अपनी कम होती राजनीतिक पूंजी को बचाने के लिए नया मुद्दा चाहते हैं। पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में आने वाले चुनावों को देखते हुए वे गुस्से की लहर खड़ी करके फायदा उठाना चाहते हैं। पंडित ने कहा कि केजरीवाल, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता अब असली जनता का समर्थन न मिलने पर ऐसे आंदोलनों के सहारे राजनीतिक अहमियत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि चुनावों के नजदीक आने पर देशभर में ऐसे विरोध प्रदर्शन अचानक बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी विदेशी हस्तियों, टूलकिट और हाईवे पर राजनीतिक नाटक देखे जा चुके हैं, जो चुनाव खत्म होते ही गायब हो गए थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुखौटे बदलते रहते हैं, लेकिन असली चेहरा वही रहता है।

एमटीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मेसाबी मेटालिक्स ने 265 मिलियन डॉलर में बेची रॉयल्टी हिस्सेदारी का 50 प्रतिशत हिस्सा, कंपनी का मूल्यांकन 500 मिलियन डॉलर से अधिक

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। एस्सार समूह समर्थित मेसाबी मेटालिक्स कंपनी एलएलसी (मेसाबी मेटालिक्स) ने अपनी रॉयल्टी हिस्सेदारी का 50 प्रतिशत हिस्सा द मेटल्स...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की याचिका खारिज की

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस की उस याचिका को खारिज कर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

SARAIKELA : बीएलओ ने नहीं संभाला कार्यभार, दो कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विशेष...

सीएम योगी के बयान पर विपक्षी सांसदों ने किया पलटवार, इमरान मसूद बोले- अपराध को धर्म से न जोड़ें

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराध...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत