झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को गिद्दी-रामगढ़ सीमावर्ती अरगड्डा वन क्षेत्र में उस समय हुआ, जब कुछ युवक खदान के भीतर उत्खनन के लिए उतरे थे। मृतकों में दो युवक रामगढ़ और दो हजारीबाग जिले के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, खदान के भीतर सबसे पहले एक युवक जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस के प्रभाव से बेहोश होकर गिर पड़े।

मृतकों की पहचान आशीष रजवार (25), किशोर रवानी (35), देवा कुमार बेदिया (25) और डब्लू बेदिया (30) के रूप में हुई है। इनमें देवा कुमार बेदिया और डब्लू बेदिया हजारीबाग जिले के सिरका अरगड्डा क्षेत्र के निवासी थे, जबकि आशीष रजवार और किशोर रवानी रामगढ़ के सिरका बुद्ध बाजार इलाके के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की नईसराय माइंस रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाया, जिसमें सात सदस्य सुरक्षा उपकरणों के साथ खदान के भीतर उतरे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने दो युवकों को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खदान के भीतर ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम और जहरीली गैसों का स्तर अधिक होने की बात सामने आई है।

माना जा रहा है कि दम घुटने से चारों की मौत हुई। हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच कराई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की बंद खदानों में गैस रिसाव का खतरा लंबे समय से बना हुआ है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया और मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राजस्थान : जयपुर में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर इंटरनेट बंद

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। सोमवार को होने वाले बड़े अतिक्रमण-हटाओ अभियान से पहले, जिला प्रशासन ने राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में इंटरनेट...

पूर्वी सिंहभूम जिले के अनमैप्ड मतदाताओं के लिए आज से विशेष मैपिंग अभियान, 13 जून तक बूथों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं के लिए 8 जून से विशेष एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मैपिंग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत