‘टीएमसी का अस्तित्व खत्म’, रामकृपाल यादव ने साधा ममता और अभिषेक बनर्जी पर निशाना

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस में फूट और ममता बनर्जी को कल्याण बनर्जी के अल्टीमेटम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी में असंतोष का मुख्य कारण अभिषेक बनर्जी की ओर से पैदा की गई अशांति है। इसीलिए कल्याण बनर्जी समेत टीएमसी के विधायक-सांसद दुखी हैं और पार्टी को छोड़ रहे हैं।

मंत्री रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “टीएमसी का अस्तित्व खत्म हो गया है। टीएमसी के विधायकों और सांसदों में भारी असंतोष है और इस असंतोष का मुख्य कारण अभिषेक बनर्जी की ओर से पैदा की गई अशांति है। पार्टी ने जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों का भी समर्थन खो दिया है।”

उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खास समर्थकों में से एक हैं। उनकी पीड़ा सामने दिख रही है। स्वाभाविक तौर पर कोई भी व्यक्ति, जिसने पार्टी और अपने नेता के लिए एक लंबे दौर में बहुत कुछ किया हो, वहां अगर उस नेता का परिवार बीच में आ जाए तो हावी होने वाले अंदाज में रूल करना चाहिए तो कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। रामकृपाल यादव ने आगे कहा, “उसी का परिणाम है कि कल्याण बनर्जी समेत टीएमसी के विधायक-सांसद दुखी हैं और पार्टी को छोड़ रहे हैं।”

इस दौरान, नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पिछले 12 सालों में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जो काम किया है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, और जब वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में थी, तब भारत आज आगे बढ़ रहा है।”

मंत्री रामकृपाल ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बातों को बहुत मजबूती के साथ रखा। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए बहुत सारा काम किया है। उसके सार्थक परिणाम भी आए हैं।

वहीं, बिहार में 10 एमएलसी के निर्विरोध चुने जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा, “एमएलसी चुनाव पूरे हो गए हैं और यह खुशी की बात है कि चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। मैं सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अजमेर कोर्ट ने अफीम तस्करी मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई

अजमेर, 12 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की जयपुर जोनल यूनिट...

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ आना होगा: राशिद अल्वी

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले सहयोगी दलों से एकजुट होने की अपील की।...

साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

जमशेदपुर। साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत