साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

जमशेदपुर। साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर (डिमना बस्ती) निवासी मो. इम्तियाज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 26 मई को बकरीद की खरीदारी के लिए साकची बाजार आए थे। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान उनकी तीन वर्षीय पुत्री आफरीन अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया और शहर के विभिन्न इलाकों में लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक दंपति बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनके कपाली स्थित किराए के मकान तक पहुंच बनाई, लेकिन वहां ताला बंद मिला। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अब्दुल जसीम उर्फ लखन (42) और उसकी पत्नी अफसाना बेगम (30) को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनकी शादी को लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। इसी कारण उन्होंने बच्ची की चाह में साकची बाजार में अकेली दिखी आफरीन का अपहरण कर लिया। आरोपित उसे अपने गांव ले जाकर अपनी संतान की तरह पालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बच्ची के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे उसके माता-पिता मो. इम्तियाज को सौंप दिया। बेटी के वापस मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों के कारण उनकी बच्ची सुरक्षित वापस मिल सकी।

इस अभियान में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, एसआई अमित कुमार सिंह, हरि महतो, जितेंद्र कुमार वर्मा, अभिनव कुमार, अमित कुमार चौधरी, सुजीत कुमार, एएसआई राजेश कुमार, बिरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमकांत मिश्रा तथा साकची थाना रिजर्व गार्ड के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे पुलिस की एक बड़ी सफलता बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

जमशेदपुर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क

आठ परीक्षा केंद्रों पर 4000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी सुबह 11:00 बजे से दोपहर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो फ्लाइओवर का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, इस साल तक अंत दौड़ेंगे वाहन

जमशेदपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाइओवर (एलिवेटेड कॉरिडोर) परियोजना का बुधवार को केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया।...

जमशेदपुर में शुरू हुई दो दिवसीय कला कार्यशाला शिमुल-26

जमशेदपुर के साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला शिमुल-26 शुरू हुई। कार्यक्रम में कलाकारों ने भाग लिया और कला संवर्धन पर चर्चा की गई।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत