August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले के अनमैप्ड मतदाताओं के लिए आज से विशेष मैपिंग अभियान, 13 जून तक बूथों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

पूर्वी सिंहभूम जिले के अनमैप्ड मतदाताओं के लिए आज से विशेष मैपिंग अभियान, 13 जून तक बूथों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं के लिए 8 जून से विशेष एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मैपिंग अभियान शुरू किया जा रहा है।

यह अभियान 13 जून तक चलेगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। हालांकि जनगणना कार्य में लगे बीएलओ दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

निर्वाचन विभाग ने बताया है कि वर्ष 2003 के बाद जन्मे मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी एसआईआर मैपिंग करा सकते हैं। अनमैप्ड मतदाताओं की सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऐसे सभी मतदाताओं से निर्धारित अवधि के भीतर अपनी एसआईआर मैपिंग कराकर निर्वाचन अभिलेखों को अद्यतन कराने की अपील की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची तथा एएसडीडी (ASDD) सूची के आधार पर घर-घर संपर्क कर मैपिंग कार्य को शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अथवा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित अवधि के भीतर एसआईआर मैपिंग अवश्य करा लें, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading