हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

हजारीबाग, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस वजह से हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रखा।

पुलिस के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा गांव की है, जहां एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान अमृत नगर निवासी चीकू वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) भेज दिया।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दावा किया कि चीकू वर्मा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि आपराधिक घटना का परिणाम हो सकती है। हालांकि, मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, यदि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच की जाएगी। इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नूतन नगर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।

जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कई घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसएनसीएएसएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत-ब्रिटेन की साझेदारी में क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी लॉन्च

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की राज्य सचिव...

जमशेदपुर: जमशेदपुर सोनारी में अधिवक्ता ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के सरिता बिहार में गुरुवार सुबह एक अधिवक्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे, लेकिन संभव नहीं’, ईडी के समन पर बोले दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर...

12 साल से फरार तीन लाख का इनामी भोला सिंह बिहार लाया गया, आज कोर्ट में होगी पेशी

बाढ़ (पटना): पटना जिले के पंडारक का कुख्यात अपराधी और तीन लाख रुपये का इनामी भोला सिंह आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत