अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भाजपा नेताओं ने टीएमसी को घेरा, जनता में असंतोष बताया

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के कई नेताओं ने इस घटना के बहाने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और टीएमसी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान टीएमसी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब टीएमसी सत्ता में थी, तब पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों का अभाव बताया जाता था और जनप्रतिनिधियों को खुलकर बोलने की आजादी नहीं थी। अब सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी के नेताओं और विधायकों के बीच असंतोष खुलकर सामने आ रहा है।”

गिरिराज सिंह ने राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल की टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन के दौरान हुई कथित राजनीतिक हिंसा और जनप्रतिनिधियों पर हमलों की घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता।” उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतीत की घटनाओं को याद रखने की जरूरत है।

मुंबई में शिवसेना नेता शायना एनसी ने भी इस मुद्दे पर टीएमसी नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी इस मामले में राजनीतिक नाटक कर रही हैं और उन्हें पता है कि पार्टी के भीतर असंतोष है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और अभिषेक बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जानी चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा में कहा, “पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद हिंसा, आगजनी और पलायन जैसी घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। उस समय लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताने वाले लोग अब अलग रुख क्यों अपना रहे हैं।” उनके अनुसार, हालिया घटना को लेकर की जा रही टिप्पणियों में राजनीतिक दृष्टिकोण अधिक दिखाई देता है।

वहीं, लखनऊ में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक कथित तौर पर ‘जंगल राज’ जैसी स्थिति बनी रही।” उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच मौजूद नाराजगी अब लोकतांत्रिक तरीके से सामने आ रही है।

एससीएचडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी नेताओं की वजह से पश्चिम बंगाल में अंडे हो गए महंगे, शाहनवाज हुसैन का तंज

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी की दुर्गति का जिम्मेदार ममता बनर्जी को ठहराया। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत...

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, 500 करोड़ रुपए की परियोजना को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सिद्धिविनायक मंदिर के चेयरमैन सदा सरवणकर ने बताया कि 500 करोड़ रुपए का रिडेवलपमेंट प्लान कई चरणों में पूरा किया...

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत ‘प्लैनेट परेड’, जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत