राम-कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद का प्रतीक- सीताराम शास्त्री

  • बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का चतुर्थ दिवस

जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को व्यासपीठ से कथा वाचक सीताराम शास्त्री नेे श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आदि प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा स्थल को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था।

भक्तों ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…. जयकारों के साथ उदघोष किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम हमें मर्यादा और आदर्श जीवन जीने की सीख देते हैं, जबकि वामन अवतार त्याग और दान की महिमा बताता है। वहीं, श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि हर संकट में कैसे मुस्कुराते हुए धर्म की रक्षा की जाए। राम-कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद का प्रतीक हैं, जो जीवन में सदाचार और ईश्वर से जुड़ाव सिखाते हैं। समुद्र मंथन का वर्णन करते हुए देवासुर संग्राम और वामन अवतार की कथा से श्रद्धालुओं को रूबरू कराया। कहा कि वामन चरित्र की कथा अहंकार त्याग और परोपकार का महत्व सिखाती है।

कथा वाचक ने आगे बताया कि वामन अवतार भगवान विष्णु के दशावतारों में पांचवा अवतार और मानव रूप में अवतार था जिसमें भगवान विष्णु ने एक वामन के रूप में इंद्र की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया। अवधपुरी श्री धाम का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने कहा कि जहां की मिट्टी में साक्षात भगवान श्रीराम खेले हैं, उस स्थान पर जाने भर से ही लाभ होता है। कथावाचक ने इन सभी कथाओं के माध्यम से जीवन का महत्व समझाया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। कथा के पांचवें दिन रविवार को श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आदि प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। इसका आयोजन सामाजिक एवं धार्मिक संस्था सोनारी भजन संध्या की महिलाओं द्वारा किया जा रहा हैं। पाचवें दिन श्रीेकृष्ण बाललीला, गिरिराज पूजन, छप्पन भोग आदि प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी।

चौथे दिन शनिवार को यजमान के रूप में विभा-सुरेश दुदानी, मंजू-नरेश खंडेलवाल, आभा-राजू चूड़ीवाल, मीरा अग्रवाल, पुष्पा-गोविंद अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कविताा-मनीष अग्रवाल समेत काफी संख्या में भक्तगण शामिल थे। ===================================

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डीएम ने 3 मौतों की पुष्टि की

मुजफ्फरपुर, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर बिहार के प्रमुख निजी अस्पतालों में शुमार प्रसाद हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच...

राजभवन में 51 कलाकार होंगे सम्मानित, पुरस्कार के साथ मिलेगा विशिष्ट श्रेणी का दर्जा

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और कला साधकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार 5...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत