जमशेदपुर में ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा, 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, जमशेदपुर की द्विसत्रीय वार्षिक आमसभा रविवार को मिथिला भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई।

आमसभा में समिति के 194 आजीवन सदस्यों के साथ शहर की विभिन्न मैथिली सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन और सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जबकि श्रीमती डेजी ठाकुर द्वारा प्रस्तुत भगवती वंदना ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के स्वागत भाषण में निवास झा ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती में सभी के योगदान की सराहना की। उन्होंने मैथिली भाषा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

इसके बाद निवर्तमान महासचिव शंकर पाठक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले कार्यकाल में आयोजित सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं, निवर्तमान कोषाध्यक्ष बैजू मिश्र ने वित्तीय वर्ष का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा। सदस्यों ने संस्था की वित्तीय पारदर्शिता और व्यवस्थित लेखा-प्रबंधन की सराहना की।

बैठक के दौरान विक्रम आदित्य सिंह ने संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। साथ ही सदस्यों ने समिति की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव भी दिए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से समिति आने वाले समय में मैथिली भाषा, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

प्रथम सत्र का समापन राजीव ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

आमसभा के दूसरे सत्र में वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में चुनाव पर्यवेक्षक जीवछ झा, नवकांत झा और विपिन कुमार झा की देखरेख में संपन्न हुई।

नई कार्यकारिणी में जय चंद्र झा को अध्यक्ष, अशोक झा ‘पंकज’ को महासचिव, विक्रम आदित्य सिंह को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार झा को उपमहासचिव, गोपाल झा को कार्यालय सचिव तथा अजय झा को संगठन सचिव चुना गया।

इसके अलावा अरुण कुमार झा, सरोज कांत झा, शैलेन्द्र झा और अश्विनी ठाकुर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

पटमदा : बीएसएनएल ब्रॉडबैंड (भारत फाइबर) सेवाओं के खराब प्रदर्शन, बार-बार इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने और शिकायत निवारण में विलंब के कारण कई उपभोक्ता इसके...

झारखंड लोक सेवा आयोग के दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, अध्यक्ष एल खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

रांची, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंगलवार...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप, चापड़ से हमला, एक हिरासत में

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम रंगदारी मांगने का विरोध करने पर एक दुकानदार पर कथित तौर...

जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिला किसानों संग की धान रोपनी, तमाड़ में ताजा की बचपन की यादें

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं के प्रति सम्मान जताते हुए एक अनूठी मिसाल पेश की।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत