चतरा में एसपी आवास के सामने फायरिंग, निजी सुरक्षा गार्ड की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

चतरा, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा शहर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी निजी सुरक्षा गार्ड को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो निजी सुरक्षा गार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान एक गार्ड ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरिया और टंडवा के एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर कार भी जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वाहन चतरा बाईपास निर्माण कार्य से जुड़ी एक निर्माण कंपनी के संचालक का बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वाहन से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, मृतक की पहचान और गोलीबारी की वजह को लेकर पुलिस ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना केवल आपसी विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JPSC Main Exam 2025 Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग ने...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

पूर्वी सिंहभूम: सेरेब्रल मलेरिया से मौतों की होगी जांच, दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के कारणों की गहन जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

गम्हरिया के लापता बुजुर्ग लखन पति का शव सीनी के जगन्नाथपुर गांव के कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के स्टेशन रोड स्थित शक्तिनगर से 14 जुलाई से लापता 70 वर्षीय लखन पति का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत