July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ताज़ा खबर
झारखंड

JPSC Main Exam 2025 Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

JPSC Main Exam 2025 Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग ने बुधवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह परीक्षा अब अगले आदेश तक आयोजित नहीं होगी। पहले यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जानी थी।

आयोग के अनुसार, राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया में सामने आई कुछ गड़बड़ियों और प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा को अपरिहार्य परिस्थितियों में स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इससे हजारों अभ्यर्थियों की परीक्षा फिलहाल टल गई है, जो लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

जेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथि, संशोधित कार्यक्रम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही मान्य समझें।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़े प्रत्येक अपडेट के लिए जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। परीक्षा स्थगन से संबंधित विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

इस फैसले के बाद अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार रहेगा। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि नई तिथि घोषित होने के साथ ही परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी सूचनाएं समय रहते सार्वजनिक कर दी जाएंगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading