July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया के विद्या भारती स्कूल में 176 छात्रों को मिला बेसिक लाइफ सपोर्ट और CPR प्रशिक्षण

गम्हरिया के विद्या भारती स्कूल में 176 छात्रों को मिला बेसिक लाइफ सपोर्ट और CPR प्रशिक्षण

गम्हरिया: विद्या भारती उच्च विद्यालय, बलरामपुर के बच्चों में ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट ’ के प्रशिक्षण में दिखा उत्साह। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित विद्या भारती उच्च विद्यालय, बलरामपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट (Basic Life Support)’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की 11वीं कक्षा के सभी 176 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) उपलब्ध कराने और जीवनरक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के अजीत कुमार मिश्रा ने बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर दी गई सही प्राथमिक चिकित्सा कई बार किसी की जान बचा सकती है।

फाउंडेशन की डॉ. बर्णाली मुखर्जी ने विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की प्रक्रिया, सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की सुरक्षित सहायता करने के तरीके तथा प्राथमिक उपचार के आवश्यक चरणों की विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद मेडिकल टीम ने विद्यार्थियों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया, जिससे उन्हें जीवनरक्षक तकनीकों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।

विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार ने इस उपयोगी प्रशिक्षण के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं।

उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, अध्यक्ष सुधांशु सरकार, टाटा स्टील फाउंडेशन के शेखर रजक, तारा झा, संबिता और माधुरी, विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर राधा रानी पाल, निवेदिता चटर्जी, जया बेज, जयंती कुमारी, अनिमा महतो सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading