गुवा में कबाड़ी व्यवसायी की हत्या, शव पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंका; पुलिस जांच में जुटी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गुवा: पश्चिम सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर उसके शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

रविवार सुबह नदी किनारे शव मिलने की सूचना के बाद गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुर्मान शेख (करीब 39 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का निवासी था और गुवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का व्यवसाय करता था।

कुर्मान गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग में किराये के मकान में अपने साथी अल्ताफ शेख के साथ रह रहा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी एक्सप्रेस से मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था। वहीं, कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब आठ बजे तक इलाके में देखा गया था।

इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कारो नदी में एक शव देखा, जिसे बड़े पत्थर से बांधकर पानी में डुबो दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कुर्मान शेख की हत्या किसी भारी वस्तु या पत्थर से सिर पर वार कर की गई। इसके बाद हत्या के साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की गतिविधियों, उसके संपर्कों तथा हाल के विवादों की भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

इस निर्मम हत्या की घटना के बाद हिरजीहाटिंग और गुवा क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

पटमदा : बीएसएनएल ब्रॉडबैंड (भारत फाइबर) सेवाओं के खराब प्रदर्शन, बार-बार इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने और शिकायत निवारण में विलंब के कारण कई उपभोक्ता इसके...

झारखंड लोक सेवा आयोग के दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, अध्यक्ष एल खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

रांची, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंगलवार...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में AISO का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने और पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार पर निशाना

जमशेदपुर: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से स्वास्थ्य बिगड़ने...

जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने दिया खेल को बढ़ावा

जमशेदपुर: टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत