सरायकेला रथ मेला: चोरी हुआ मोबाइल 30 मिनट में बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शिक्षिका को मिला फोन वापस

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

सरायकेला: ऐतिहासिक रथ मेले में भीड़ के दौरान चोरी हुआ एक मोबाइल फोन सरायकेला पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर बरामद कर अपनी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसकी वास्तविक मालिक सहायक शिक्षिका रुनु नंदा रथ को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, सरायकेला नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका रुनु नंदा रथ शनिवार रात अपने परिवार के साथ सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेले में घूमने आई थीं।

मेले में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात उचक्के ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल गायब होने का पता चलते ही उन्होंने तत्काल सरायकेला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस और टेक्निकल सेल सक्रिय हो गई। पुलिस ने मोबाइल की तकनीकी निगरानी शुरू करते हुए उसकी लोकेशन ट्रैक की।

सटीक लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और करीब आधे घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल शिक्षिका रुनु नंदा रथ को वापस सौंप दिया। बताया गया कि वह सरायकेला थाना क्षेत्र के हंसाहुडी निवासी रुपेश त्रिपाठी की पत्नी हैं।

अपना खोया हुआ मोबाइल इतनी कम अवधि में वापस मिलने पर शिक्षिका और उनके परिवार ने सरायकेला पुलिस एवं टेक्निकल सेल का आभार व्यक्त किया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के बीच भरोसा बढ़ाने वाली पहल बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

पटमदा : बीएसएनएल ब्रॉडबैंड (भारत फाइबर) सेवाओं के खराब प्रदर्शन, बार-बार इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने और शिकायत निवारण में विलंब के कारण कई उपभोक्ता इसके...

झारखंड लोक सेवा आयोग के दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, अध्यक्ष एल खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

रांची, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंगलवार...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: TMH की न्यूरोसर्जरी CME में न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीकों पर मंथन

जमशेदपुर, 19 जुलाई: टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के न्यूरोसर्जरी विभाग की ओर से 18 जुलाई को "न्यूरोवैस्कुलर विकारों का एंडोवैस्कुलर प्रबंधन : एक व्यावहारिक...

जमशेदपुर में AISO का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने और पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार पर निशाना

जमशेदपुर: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से स्वास्थ्य बिगड़ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत