September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर: हर उद्योग में कम से कम एक गाय पालने की मांग, 27 जुलाई को DC को सौंपेंगे 10 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

आदित्यपुर: हर उद्योग में कम से कम एक गाय पालने की मांग, 27 जुलाई को DC को सौंपेंगे 10 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आशियाना ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘गौ सम्मान अभियान’ की बैठक में जिले की औद्योगिक इकाइयों से प्रत्येक परिसर में कम से कम एक गाय पालने की अपील की गई।

अभियान के समर्थन में जुटाए गए करीब 10 हजार हस्ताक्षरों के साथ 27 जुलाई को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

‘गौ सम्मान अभियान’ की बैठक में जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में मांग की गई कि जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई अपने परिसर में कम से कम एक गौ माता (गाय) का पालन करे, ताकि गौ संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिल सके।

अभियान से जुड़े सदस्यों का कहना था कि औद्योगिक परिसरों में गौ पालन से सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।

उनका मानना है कि इससे वास्तु संबंधी दोषों का निवारण होने के साथ उद्योगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि में भी सहायता मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है तथा इससे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी सशक्त होती है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के समर्थन में एकत्र किए गए करीब 10 हजार हस्ताक्षरों के साथ 27 जुलाई को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। आयोजकों के अनुसार अब तक लगभग 10 हजार नागरिक इस मुहिम से जुड़कर अपना समर्थन दर्ज करा चुके हैं।

बैठक में अभियान से जुड़े सदस्यों ने प्रशासन और उद्योग प्रबंधन से इस पहल पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को गौ संरक्षण अभियान से जोड़ने और जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में सुमित खंडवाल, सीमा पांडेय, मधुलिका गौतम, भारती कुमारी, सोमनाथ गोराई, राजकुमार गोराई सहित अभियान के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading