September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदित्यपुर खरकई पुल से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, पहचान और तलाश में जुटी पुलिस

आदित्यपुर खरकई पुल से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, पहचान और तलाश में जुटी पुलिस

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित खरकई नदी के पुल से एक अधेड़ व्यक्ति के अचानक नदी में छलांग लगाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 53 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

बताया गया कि अधेड़ व्यक्ति खरकई नदी के पुल पर पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि पुल से गुजर रहे राहगीरों को उसे रोकने या बचाने का मौका तक नहीं मिल सका।

अधेड़ को नदी में कूदते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। फिलहाल नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस और स्थानीय स्तर पर व्यक्ति की पहचान जुटाने के साथ उसकी तलाश की जा रही है। घटना के पीछे क्या कारण था, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। व्यक्ति की पहचान और तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और उसके कारणों का पता चल सकेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading