Latehar Road Accident: चंदवा में NH-75 पर भीषण हादसा, अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौके पर मौत

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

चंदवा (लातेहार): झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शिव टोली के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की ओर से रांची जा रहा एक 407 ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए।

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।

सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे। हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्रक को हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों में से एक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर टिकू भुइयां, पिता नरेश भुइयां, निवासी महावीर नगर, बुकबुका, खलारी (रांची) के रूप में की है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हाइड्रा मशीन और बचाव दल समय पर पहुंच जाता तो दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय तक एनएच-75 पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएपूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से 452 ग्राम गांजा के साथ एक...

Jamshedpur Crime: मानगो-ओलीडीह की 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, औजार और सामान बरामद

जमशेदपुर: मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर सदर अस्पताल में लापरवाही से मासूम की मौत! डॉक्टर पर कार्रवाई की सिफारिश, जांच में गंभीर चूक उजागर

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से एक मासूम की जान चली गई। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने...

बरेली: दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक मामले में डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष पर एफआईआर

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को दहेज के लिए परेशान करने और ट्रिपल तलाक के मामले में डॉक्टर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत