सीएम धामी ने चमोली को 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

चमोली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपए की लागत से 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपए की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। चमोली जनपद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सरकार यहां विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपए की लागत वाली 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 4.34 रुपए करोड़ से जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल, 9.62 करोड़ रुपए से लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लौह सेतु, 85.24 लाख रुपए से मैहलचौरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, 2.20 करोड़ रुपए से चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार, 2.57 करोड़ रुपए से विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग, 2.51 करोड़ रुपए से नंदानगर की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरुद्धार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 41.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 1.42 करोड़ से गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, 2.71 करोड़ रुपए से सेमी-मासों मोटर मार्ग, 2.34 रुपए करोड़ से हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग, 1.15 करोड़ रुपए से नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण, 50-50 लाख रुपए से बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन, 9.32 करोड़ से कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन तथा 7.75 करोड़ रुपए से लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग अपग्रेडेशन सहित कुल 27 योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन योजनाओं से जनपद में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, मत्स्य पालन एवं आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके पर चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि गोपेश्वर, चमोली में आयोजित रोड शो में उमड़ा हजारों लोगों का ऐतिहासिक जनसैलाब प्रदेश की जनता के अटूट विश्वास और अपार स्नेह का प्रतीक है।

डीकेएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

सरायकेला: पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

गम्हरिया में शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस मनाया गया, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा मैदान में वीर शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति के तत्वावधान में प्रसिद्ध मजदूर नेता शहीद रतिलाल...

Jamshedpur News: सरयू राय ने मानगो नगर निगम से कहा- 13 करोड़ की 38 लंबित योजनाओं का काम एक सप्ताह में शुरू करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से करीब 13 करोड़ रुपये की 38 लंबित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत