इश्क बना जानलेवा : झारखंड के गिरिडीह में प्रेमी जीजा के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, इंदौर की सोनम और पुणे की सिया केस जैसी सनसनीखेज वारदात

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गिरिडीह : इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी हत्याकांड और पुणे की सिया केस के बाद अब झारखंड के गिरिडीह से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार एक युवती ने अपने प्रेमी, जो रिश्ते में उसका जीजा था, के साथ मिलकर अपने होने वाले पति की चाकू से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि उसे जंगली जानवर नोच खाएं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी जीजा के साथ मिलकर रची मंगेतर की हत्या की साजिश

गिरिडीह जिले के जमुआ चौक निवासी शुभम हाजरा ने अपने 20 वर्षीय बेटे नीरज हाजरा की शादी उर्मिला नामक युवती से तय की थी। लेकिन उर्मिला का अपने जीजा सुभाष पासवान उर्फ राजदेव हाजरा के साथ प्रेम संबंध था। शादी तय होने के बाद उर्मिला को लगा कि विवाह के बाद उसका प्रेम संबंध खत्म हो जाएगा। इसी डर ने दोनों को नीरज की हत्या की साजिश रचने पर मजबूर कर दिया।

फोन कर जंगल में बुलाया, फिर चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत उर्मिला ने नीरज को फोन कर झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित बेला जंगल के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से मौजूद सुभाष के साथ मिलकर उसने नीरज पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को जंगल के भीतर फेंक दिया ताकि जंगली जानवर उसे नष्ट कर दें और सबूत मिट जाएं।

5 जुलाई को दर्ज हुई गुमशुदगी, 7 जुलाई को मिला शव

जब नीरज घर वापस नहीं लौटा तो उसके पिता शुभम हाजरा ने 5 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने नीरज के मोबाइल की अंतिम लोकेशन बेला जंगल के आसपास पाई। तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद 7 जुलाई को जंगल से नीरज का शव बरामद हुआ।

मंगेतर पर गया शक, मोबाइल लोकेशन बनी सबसे बड़ा सुराग

शुरुआत में पुलिस के सामने हत्या की वजह स्पष्ट नहीं थी, क्योंकि परिजनों ने किसी प्रकार की दुश्मनी से इनकार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नीरज की जल्द शादी होने वाली थी। इसके बाद जांच का फोकस उसकी मंगेतर उर्मिला पर गया।

घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच में उर्मिला का मोबाइल भी उसी समय उसी इलाके में सक्रिय मिला। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उर्मिला टूट गई और उसने अपने जीजा सुभाष के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उर्मिला और उसके प्रेमी सुभाष पासवान उर्फ राजदेव हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, एक स्कूटी और एक बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की मुख्य वजह प्रेम संबंध और तयशुदा शादी से छुटकारा पाने की साजिश सामने आई है। मामले में आगे भी अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 10वां सम्मेलन आयोजित किया

नई दिल्‍ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों...

सोनम रघुवंशी की जमानत पर टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा: विपिन रघुवंशी

इंदौर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित सोनम रघुवंशी जमानत मामले में 17 जुलाई तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। इस बीच...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

West Bokaro News: डीजीएमएस के 125वें स्थापना दिवस पर टाटा स्टील का वृक्षारोपण अभियान, पहली बार हाइड्रोसीडिंग तकनीक की शुरुआत

वेस्ट बोकारो: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के 125वें स्थापना वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सतत...

रांची की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव: डॉ. अभिषेक के रामाधिन ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- अब मेडिकल हब बन रहा शहर

रांची: अमेरिका और यूरोप में चिकित्सा सेवाओं का वर्षों का अनुभव रखने वाले ईएनटी एवं स्कल बेस सर्जन डॉ. अभिषेक के. रामाधिन का कहना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत