September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : जेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों को 19% बोनस, 145 कर्मचारियों में बंटेंगे 91 लाख रुपये

JAMSHEDPUR : जेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों को 19% बोनस, 145 कर्मचारियों में बंटेंगे 91 लाख रुपये

न्यूनतम 46,762 रुपये और अधिकतम 67,500 रुपये बोनस, करीब 2.53 लाख का एरियर

जमशेदपुर: टाटा स्टील और जापान की निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम कंपनी जेसीएपीसीपीएल (JCAPCPL) के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर अच्छी खबर है। कंपनी के कर्मचारियों को इस वर्ष करीब 19 फीसदी बोनस मिलेगा। मंगलवार को जेसीएपीसीपीएल प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के अनुसार इस वर्ष बोनस के रूप में करीब 88 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। हाल में हुए वेज रिवीजन समझौते के बाद बोनस में करीब 2.53 लाख रुपये का एरियर भी शामिल किया गया है। इस तरह कर्मचारियों के बीच बांटी जाने वाली कुल बोनस राशि करीब 91 लाख रुपये होगी।

कंपनी के कुल 145 कर्मचारियों के बीच यह राशि वितरित की जाएगी। पिछले वर्ष बोनस मद में करीब 82 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इस वर्ष बोनस राशि में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों को पिछले साल की तुलना में बेहतर लाभ मिलेगा।

समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 46,762 रुपये और अधिकतम 67,500 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी अभिजीत नानोती, सीएचआरओ अजय कुमार सिंह, सीएचआरओ विकास कुमार, तौसीफ, कल्याणी, फैक्ट्री मैनेजर विकास महेंद्र, डायरेक्टर तानिगुची और अजय गुप्ता ने हस्ताक्षर किए।

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन, उपाध्यक्ष चिरंजीवी, मनीष गुप्ता, महामंत्री रवि कुमार, अखिलेश कुमार, मदन शर्मा, संजीव मेहता समेत अन्य पदाधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।

JCAPCPL कर्मचारियों के प्रति सराहना और निष्पक्षता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बोनस हमारे समर्पित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के अनेक तरीकों में से एक है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading