झारखंडः आरएसएस प्रांत कार्यालय पर हमले की जांच में एनआईए ने लोहरदगा में कई ठिकानों पर की छापेमारी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

लोहरदगारांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को झारखंड के लोहरदगा जिले में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी लेकर डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की।

एनआईए की विशेष टीम सुबह करीब चार बजे स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ लोहरदगा पहुंची। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और उनके ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। कुछ सामग्री को आगे की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किए जाने की भी जानकारी है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने इस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली। अमन अंसारी के आवास पर कार्रवाई के दौरान मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर एनआईए ने बिजली विभाग की क्रेन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से से प्रवेश कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए।

बताया जा रहा है कि एजेंसी हमले के पीछे सक्रिय नेटवर्क, संदिग्ध संपर्कों और संभावित साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है। बरामद डिजिटल सामग्री का विश्लेषण कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में शामिल लोगों के बीच किस प्रकार का संपर्क और समन्वय था। एनआईए ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बता दें कि रांची स्थित आरएसएस प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 की रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस मामले की जांच पहले स्थानीय एजेंसियों ने शुरू की थी, जिसे बाद में एनआईए ने अपने हाथ में लिया। इससे पहले 19 जून को भी एजेंसी ने लोहरदगा में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। गुरुवार की कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला: पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के...

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएपूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से 452 ग्राम गांजा के साथ एक...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

जमशेदपुर : शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज...

बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, प्रेम संबंध की शक में बुलाकर किया हमला

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद एक्सटेंशन में 40 फीट रोड पर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत