August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur Crime: मानगो-ओलीडीह की 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, औजार और सामान बरामद

Jamshedpur Crime: मानगो-ओलीडीह की 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, औजार और सामान बरामद

जमशेदपुर: मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजारों के साथ चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने 12 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि बदमाशों ने मानगो और ओलीडीह इलाके की 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। चोरों ने जगदंबा होटल के पास स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर के अलावा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजली स्टोर सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।

घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया था।

दुकानदारों की शिकायत के आधार पर ओलीडीह ओपी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व और डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार की निगरानी में एक विशेष जांच एवं छापेमारी टीम का गठन किया गया।

लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों—शंकर हेम्ब्रम, मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू और विक्की मुखी—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ओलीडीह थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल), चैन पुली और चोरी की गई एक सिलाई मशीन बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading