झारखंड शराब घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मामले की जांच में लगातार देरी हो रही है और अब तक आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया है। ऐसे में सीबीआई जांच जरूरी है।

याचिका में कहा गया है कि इस मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वर्ष 2025 में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, निर्धारित समय के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई।

याचिका में कहा गया है कि मामला दर्ज हुए करीब 14 महीने बीत चुके हैं, लेकिन जांच अब भी पूरी नहीं हुई है। आरोप है कि जांच आगे नहीं बढ़ रही है और आरोपियों के खिलाफ अब तक अदालत में आरोपपत्र भी पेश नहीं किया गया है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया है कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर झारखंड की नई शराब नीति लागू की गई थी। आरोप है कि फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर दो प्लेसमेंट एजेंसियों को काम दिया गया। इसके अलावा शराब कारोबार से जुड़ी कई निजी कंपनियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

याचिका में कहा गया है कि होलोग्राम बनाने वाली कंपनी, मैनपावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी और थोक शराब का ठेका लेने वाली कंपनी की भूमिका की भी गहन जांच की जरूरत है।

गौरतलब है कि इस मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब बाबूलाल मरांडी ने हाई कोर्ट से पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश देने की मांग की है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिदादी टाउनशिप: कुमारस्वामी की सरकार और पुलिस को दो टूक चेतावनी

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रस्तावित 'बिदादी टाउनशिप परियोजना' के खिलाफ चल रहे आंदोलन...

BIT Sindri को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

रांची : रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur News: हर पंचायत में 15-20 मनरेगा योजनाएं शुरू करने का निर्देश, एक सप्ताह में 95% e-KYC पूरा करें

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने मनरेगा के नए स्वरूप VB-GRAMG (Viksit Bharat–Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission-Gramin), अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना...

Palamu Family Death Mystery: सावधाऩ ! कहीं आप भी मिलावटी सरसों तेल का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे, पलामू में एक ही परिवार के...

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग। समय रहते यदि बीमारी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत