ACB की कार्रवाई पर प्रशासनिक सेवा संघ का विरोध, बुढ़मू CO की गिरफ्तारी की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया: बुढ़मू के अंचलाधिकारी (सीओ) सचिदानंद कुमार वर्मा की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा देर रात की गई गिरफ्तारी के विरोध में सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासनिक सेवा संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संघ ने इस कार्रवाई को अवैध, असंवैधानिक और दमनात्मक बताते हुए राज्य सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक के बाद जिला स्तर पर विरोध की शुरुआत की गई। पदाधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत किसी लोकसेवक के विरुद्ध कार्रवाई से पहले सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होती है, लेकिन इस मामले में इस कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

संघ ने यह भी कहा कि अंचलाधिकारी को न तो रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और न ही उनके पास से किसी प्रकार की आपत्तिजनक बरामदगी हुई। केवल आरोपी के कथित बयान के आधार पर गिरफ्तारी की गई, जबकि ऐसे बयान की कानूनी वैधता सीमित होती है।

इसके अलावा मध्यरात्रि में की गई गिरफ्तारी को सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के विपरीत बताया गया।

प्रशासनिक सेवा संघ के अनुसार, बुढ़मू अंचलाधिकारी द्वारा पारित आदेश राजस्व अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया था। आदेश में अपील का अधिकार भी सुरक्षित रखा गया था। ऐसे में बिना समुचित प्रारंभिक जांच के गिरफ्तारी करना प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित करने वाला कदम है।

संघ ने बताया कि पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच के लिए केंद्रीय कार्यकारिणी ने तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है।

साथ ही राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच, कथित रूप से जिम्मेदार एसीबी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने की मांग की गई है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में चेन स्नैचरों का आतंक: सीतारामडेरा थाना से चंद कदम दूर महिला की सोने की चेन लूटी

जमशेदपुर: शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार को...

DD Bar Murder Case: करणी सेना ने सरकार को 30 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम, SIT जांच और दोषियों को फांसी की मांग

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में जान गंवाने वाले करणी सेना के सरायकेला-खरसावां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की तेरहवीं के अवसर पर रविवार को...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

एआई पर झारखंड सरकार पांच वर्षों में करेगी 1,150 करोड़ का निवेश, निवेशकों के बीच साझा किया रोडमैप

नई दिल्लीरांची, 9 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुशासन और डिजिटल नवाचार के जरिए राज्य को देश का अग्रणी एआई...

West Bokaro News: डीजीएमएस के 125वें स्थापना दिवस पर टाटा स्टील का वृक्षारोपण अभियान, पहली बार हाइड्रोसीडिंग तकनीक की शुरुआत

वेस्ट बोकारो: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के 125वें स्थापना वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सतत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत