August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया के स्कूलों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच और योगाभ्यास

गम्हरिया के स्कूलों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच और योगाभ्यास

गम्हरिया: छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 258 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। साथ ही योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास कराया तथा योग से मिलने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमदिया में डॉ. डिंपल कुंकल ने 51 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की, जबकि योग प्रशिक्षक भवानी शंकर साहू ने योगाभ्यास कराया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुधि में डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन ने 47 छात्र-छात्राओं की जांच कर पेट दर्द, खुजली, सिरदर्द, त्वचा रोग और सर्दी जैसी सामान्य समस्याओं के लिए दवाइयां एवं परामर्श दिया। यहां योग प्रशिक्षक राकेश साहू और सरिता महतो ने योग के महत्व पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

गम्हरिया के उदयपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में डॉ. यासमीन हैदरी ने 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक औषधियों का वितरण किया। योग प्रशिक्षक जितेंद्र नाथ महतो ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भण्डारीसाई में डॉ. प्रीति कुमारी ने 50 छात्र-छात्राओं की जांच कर पेट दर्द, सिरदर्द, त्वचा रोग, सर्दी और कमजोरी जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार एवं परामर्श दिया। यहां योग प्रशिक्षक खेला मुर्मू, कलावती महतो और सीता सोरेन ने योगाभ्यास कराया।

जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय में आयोजित आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभा ने 45 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने सर्दी, खांसी और पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के लिए निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका रसमनी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया।

शिविरों के सफल आयोजन में सहिया उषा कुमारी, सोनामुनी टुडू और नीला पड़िहारी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading